शिकायत के संबंध में व्हाट्सएप संदेशों के स्क्रीनशॉट भी सौंपे गए हैं। शिकायकर्ता ने एसपीओ भर्ती के सिलसिले में अन्य युवतियों से भी संपर्क करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, एसआई से मुलाकात मानवीय आधार पर तबादले के अनुरोध के सिलसिले में हुई थी, जिसके बाद एसआई ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर अनुचित संदेश भेजने शुरू कर दिए। इनमें होटल में मिलने और वहां ठहरने से संबंधित संदेश भी शामिल थे। शिकायकर्ता ने सभी संदेशों के स्क्रीनशॉट शिकायत के साथ संलग्न किए हैं।
एसपीओ भर्ती के लिए भी साधे संपर्क
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एसआई ने एसपीओ की भर्ती के सिलसिले में अन्य युवतियों से भी व्हाट्सएप के जरिये संपर्क किया। इस संबंध में भी स्क्रीनशॉट और चैट उपलब्ध कराने की बात शिकायत में कही गई है। उसने एसआई को मौजूदा तैनाती से तत्काल हटाने तथा मामले में कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मामले में अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। अलबत्ता, मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।