विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक रविंद्र रैणा के झंडा फहराने और एमएलसी सुरेंद्र अंबरदार के साइकिल पर आने को कांग्रेस ने ड्रामेबाजी बताया है।
प्रदेश कांग्रेस के आयोजक सचिव नीरज गुप्ता का कहना है कि विधानसभा परिसर में 1947 से भारत का ध्वज फहरा रहा है। भाजपा विधायक क्या साबित करना चाहते हैं। उनका कहना है कि भाजपा में हिम्मत है तो हाई कोर्ट के बीफ बैन को कश्मीर में अमलीजामा पहनाएं।
उनका कहना है कि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा इस तरह की हरकत कर रही है। गुप्ता का कहना है कि भाजपा के एमएलसी सुरेंद्र अंबरदार साइकिल चलाकर विधानसभा परिसर में आए।
अच्छा हो कि वह सरकारी गाड़ी को सरेंडर कर ऐसा करें। केवल ड्रामेबाजी कर असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की साजिश की जा रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस जन समस्याओं को विधानसभा सत्र के दौरान जोरशोर से उठाएगी।