फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजीएसबी विवि छात्रवृत्ति घोटला, हड़ताल 11वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर विद्यार्थियों द्वारा शुरू की गई अनिश्चतकालीन हड़ताल बुद्धवार को 11वें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन


लगातार 11वें दिन विवि के विभिन्न विभागों की छात्र छात्राओं ने विवि पहुंचते ही कक्षाओं का बहिष्कार किया व सड़कों पर उतर आए। इस बीच विद्यार्थियों ने जम कर विवि प्रशासन व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

गुस्साए विद्यार्थियों ने सरकार व विवि प्रशासन और राजोरी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सब की मिलीभगत से ही घोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


अभी तक गई जांच में विवि के रजिस्ट्रार के घोटाले में शामिल होने की बात सामने आई है, लेकिन उसके बावजूद अभी तक रजिस्ट्रार को हटाया नहीं गया है। छात्रवत्ति की जिन चैकों को अवैध तरीके से बैक से निकाला गया था, उन सभी चैकों पर रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर हैं और पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन

सियासी रसूख के चलते रजिस्ट्रार अपनी कुर्सी पर

अपने सियासी असर रसूख के चलते रजिस्ट्रार अपनी कुर्सी पर बने हुए हैं और जब तक उन्हें हटाया नहीं जाता घोटाले की जांच पूरी नहीं हो सकती। विद्यार्थियों ने राज्य के मुख्यमंत्री एवं विवि के चांसलर मुफ्ती मोहम्मद सईद से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि वह सच में गरीब बच्चों के साथ न्याय करना चाहते हैं तो रजिस्टार को तत्काल हटाया जाए।

वहीं उन्होंने एसएसपी राजोरी से भी अपील करते हुए कहा कि उनके द्वारा गठित की गई सिट भी बढ़ी धीमी गति से जांच कर रही है और ऐसा लगता है कि पुलिस भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल देना चाहती है।
 
वहीं प्रदशर्ग्नकारी विद्यार्थियों ने पुलिस व सरकार को के साथ साथ विवि प्रशासन को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में तेजी नहीं लाई गई और रजिस्ट्रार को नहीं हटाया गया तो वह लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें