फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलय दिवस के जश्न में अटकी जेयू की सुनवाई

Thu, 26 Oct 2017 11:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
Jammu University - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विलय दिवस के जश्न में जम्मू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव परिणाम पर रोक के मामले में वीरवार को सुनवाई भी नहीं हो सकी। बार एसोसिएशन ने सेकंड हाफ में काम नहीं किया। लिहाजा, हाईकोर्ट में पहले हाफ के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई। केस संख्या पहले ही आखिरी थी। अब मामले में सुनवाई की नई तिथि लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


छात्रों, छात्र संघ चुनाव प्रत्याशियों और जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन समेत सभी की निगाहें आज जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की जम्मू विंग पर टिकी थीं।बीते साल सत्र में कम समय रह जाने से चुनाव नहीं हो सके थे। इस बार चुनाव प्रक्रिया लटकने से छात्रों में मायूसी है।

बता दें कि सितंबर माह के आखिरी सप्ताह में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के दौरान लिंगदोह समिति की सिफारिशों के उल्लंघन को लेकर छात्र नेता यशोवर्धन सिंह और अन्य कोर्ट पहुंचे थे। वह विश्वविद्यालय में साल भर के कोर्स में पूर्णकालिक छात्र होने के बावजूद चुनाव में नहीं उतर सके थे, क्योंकि विश्वविद्यालय ने चुनाव लड़ने के लिए कोर्स के दो साल का होने की समय सीमा तय कर दी थी। इसके चलते सिंह इस मामले को कोर्ट ले गए थे, जिसके बाद कोर्ट ने चुनाव परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें