फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में सफाई और अस्थायी कर्मी काम पर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई और अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। वह दो माह के बकाया वेतन की मांग कर रहे थे। हड़ताल खत्म होने से कस्बे में सफाई शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन दिन से म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई और अस्थायी कर्मचारी दो माह से वेतन नहीं मिलने पर हड़ताल पर चले गए थे। शनिवार की देर रात ईओ से वेतन मिलने के आश्वासन मिलने पर रविवार को हड़ताल खत्म कर दी। इससे पूर्व हड़ताल के चलते कस्बे के बाजारों और मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए थे। म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वेतन के मिलने के आश्वासन पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें