आरएस पुरा। सुचेतगढ़ में रविवार को कांग्रेस पार्टी एक बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह चिब मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से राज्य का दर्जा छीन कर केंद्र शासित प्रदेश बनाया है। आज जम्मू के लोगों की अनदेखी हो रही है। युवा, किसानों वर्ग इस सरकार के रवैये से परेशान हैं। आज किसान अपने अधिकार के लिए सड़क पर उतर आया है और केंद्र सरकार उनकी समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के बजाय टाल मटोल का रवैया अपनाए हुए हैं। ऐसी सरकार और पार्टी से सचेत रहने की जरूरत है। इस अवसर पर मोहन चौधरी, करण भगत, सरवन चौधरी, जितेंदर भगत, राकी चौधरी, पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह आदि ने भी विचार रखे। संवाद