फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में तनाव के कारण जनजीवन प्रभावित, रेल सेवा पर भी असर

Thu, 09 Feb 2017 12:20 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में अफजल गुरू की बरसी पर हिंसा भड़कने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। घाटी में सुरक्षा के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस की अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन



कश्मीर के कई जिलों में तनावपूर्ण हालातों के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। जानकारी के मुताबिक ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के डाउन टाउन के कई इलाकों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। श्रीनगर के रैनावारी, नौहट्टा, खान्यार समेत कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

कश्मीर घाटी के इन संवेदनशील हालातों के कारण स्थानीय स्तर पर प्रशासन समेत खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। कश्मीर घाटी में हिंसा न भड़कने देने के लिहाज से प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में रेल सेवा भी प्रभावित

घाटी में रेल सेवा भी प्रभावित - फोटो : FILE PHOTO
कश्मीर घाटी में तनाव और हिंसा भड़कने की आशंका के मद्देनजर रेल सेवा भी प्रभावित है। जानकारी के मुताबिक कश्मीर में हिंसा की आशंकाओं के मद्देनजर प्रशासन द्वारा बनिहाल-बारामूला के बीच रेल सेवा को स्थागित कर दिया गया है। 

कश्मीर में बनिहाल बारामूला के बीच रेल सेवा को अगले आदेश तक संचालित होने से रोका गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों कश्मीर में हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा के दौरान भी कश्मीर में रेल सेवा पर खासा असर पड़ा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें