फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस स्टोर के विरोध में आरएस पुरा रहा बंद

विज्ञापन
पूर्ण रूप से वंद पडा आरएस पुरा वजार - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। रिलायंस स्टोर के विरोध में चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं ट्रेडर्स की तरफ से जम्मू बंद के आह्वान पर बुधवार को आरएस पुरा के दुकानदारों ने दुकानें बंद रख कर सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा सहित अन्य एसोसिएशन के सदस्यों ओम प्रकाश चाचू, प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, ओम प्रकाश आडवाणी ने कहा कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर में खासकर जम्मू संभाग के रिलायंस स्टोर खोलने का जो फैसला किया है वह छोटे दुकानदारों के खिलाफ है। इस तरह के स्टोर खोले जाने पर छोटे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होगा। सरकार व्यापारी विरोधी फैसले को वापस ले ताकि छोटे दुकानदार परिवार का पालन-पोषण कर सकें।
ऑल बाजार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि अगर सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे, जिसके लिए सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार होंगी। लगभग दो वर्ष से कोरोना के चलते पहले ही कारोबार बेहतर नहीं चल रहा। अब सरकार ने रिलायंस स्टोर खोलने की अनुमति देकर छोटे व्यापारियों को मार सहनी पडे़गी। उन्होंने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा ट्रेडर्स एसोसिएशन को ऑल बाजार एसोसिएशन द्वारा पूरा समर्थन दिया गया है। एसोसिएशन की ओर से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग करते हुए कहा कि इसकी गंभीरता हुए छोटे व्यापारी व दुकानदार वर्ग के हित में फैसला लें। प्रदर्शन में एप्पल गुप्ता, सुदेश कुमार गोगी, राकेश गुप्ता, बॉबी कुमार सहित अन्य दुकानदार शामिल रहे।
विज्ञापन

मीरां साहिब पूर्ण रूप से खुला रहा
मीरां साहिब। मीरां साहिब बाजार कमेटी केेे पूर्व प्रधान चौ. जनक राज ने कहा कि पहले ही कारोबार मंदा होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं ट्रेडर्स द्वारा जम्मू द्वारा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलकर रिलायंस स्टोर खोले जाने के बारे में बातचीत करते ताकि केंद्र सरकार के समक्ष जम्मू के व्यापारी वर्ग के लोगों का पक्ष रखा जाता। दूसरी और ट्रांसपोर्ट सेवा बहाल रहने पर लोगों को आनेजाने के लिए दुकानदारों के बंद के बावजूद राहत मिली। सरकारी कार्यालयों में भी कर्मी पहुंचे और लोगों के कार्य करते हुए नजर आए। मनोज कुमार का कहना है कि इस महंगाई के दौर में गरीब व मध्यमवर्गीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि अब न तो लोगों को सरकारी नौकरी मिल रही और न ही प्राईवेट। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को लोगों की बेहतरी के लिए कारगर कदम उठाए जाने के साथ बढ़ रही महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए। संवाद
बिश्नाह संपूर्ण रूप से शांतिपूर्वक रहा बंद
बिश्नाह। कस्बे में रिलायंस आउटलेट स्टोर खोले जाने के कारण कस्बे के व्यापार मंडल द्वारा बंद की घोषणा के चलते संपूर्ण बाजार बंद रहे। किसी भी व्यापारी ने अपने व्यापार को नहीं खोला। व्यापार मंडल के प्रधान पंडित नरेंद्र शर्मा ने कहा कि चैँबर ऑफ कॉमर्स के बंद की काल के चलते बुधवार को कस्बा संपूर्ण रुप से शांतिपूर्ण बंद रहा। दुकानदार रिलायंस के आउटलेट स्टोर खोले जाने के विरोध में हैं। बंद के समर्थन में उतरे बिश्नाह विकास मंच के प्रधान सुनील भाटिया ने कहा कि हमारा बंद संपूर्ण रूप से शांति पूर्व रहा। अगर प्रशासन ने रिलायंस आउटलेट स्टोर को बंद कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किया तो दुकानदार उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। संवाद
बड़ी ब्राह्मणा में बाजार पूर्ण रूप से खुला रहा
दवाई की दुकानें पूर्ण रुप से बंद रही
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। चैंबर ऑफ कॉमर्स की बंद की काल का असर बाड़ी ब्राह्मणा में देखने नहीं मिला। यहां का बाजार पूर्ण रूप से खुला रहा। ट्रांसपोर्ट सेवा बहाल रही। हालांकि दवा की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहीं। क्योंकि मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से दुकानों को बंद करने के निर्देश थे।
बाड़ी ब्राह्मणा में रिलायंस स्टोर खोलने को लेकर किसी भी प्रकार के प्रदर्शन नहीं देखे गए। बाड़ी ब्राह्मणा में व्यापार मंडल तो नहीं है लेकिन बिश्नाह रोड पर दुकानदारों की एक एसोसिएशन बनाई गई है, जिसके उप प्रधान क्रांति सिंह चाढ़क ने बताया कि बंद की काल को लेकर जम्मू या सांबा के व्यापार मंडलों की तरफ से कोई बात नहीं हुई, जिससे बंद को समर्थन दिया जा सके। उन्होंने बताया कि बंद के समर्थन को लेकर एसोसिएशन से बात करनी पड़ती है। जितने भी सदस्य उसमें होते हैं उनसे बात करने के बाद ही फैसला लिया जाता है। हमारे बिश्नाह रोड के दुकानदारों ने दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया था। इस मुहिम को पूर्ण रूप से अमल में लाने के लिए सभी को एक साथ होकर काम करना पड़ेगा ताकि सरकार द्वारा खोले जा रहे रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट को किसी भी कीमत पर खुलने नहीं दिया जाए।
परगवाल का मुख्य बाजार खुला रहा
परगवाल। रिलायंस स्मार्ट स्टोर खोलने के विरोध में बुधवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स की बंद की घोषण का परगवाल के मुख्य बाजार में कोई असर नहीं देखा गया। यहां रोज की तरह बाजार खुला और काफी संख्या में लोग बाजारों में खरीदारी करते देखे गए। कुल मिलाकर क्षेत्र में बंद का आंशिक असर नहीं देखने को मिला। संवाद
विजयपुर में बंद का दिखा मिलाजुला असर
विजयपुर। क्षेत्र में चैंबर ऑफ कॉमर्स बंद की कॉल के दौरान बाजार में दिखा मिलाजुला असर दिखाई दिया। रिलायंस की ओर से खोले जा रहे सटोर का कुछ व्यापारियों ने समर्थन किया तो कुछ खुलकर सामने आए। कहा कि रिलायंस के स्टोर खोलने से आम लोगों को फायदा होगा, चीजें सस्ती मिलेगी। हालांकि सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, बैंक, रेलवे, डाकघर समेत अन्य संस्थानों पर इसका कोई असर नहीं दिखा। बंद शांतिपूर्वक रहे, इसको लेकर प्रशासन की ओर से जगह-जगह पुलिस जवानों को तैनात किया गया। संवाद
सांबा के बाजार रहे बंद, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
सांबा। जम्मू में रिलांयस स्टोर खुलने के विरोध में बुधवार को सांबा व्यापार मंडल के आह्वान पर कस्बे के सभी बाजार बंद रहे। व्यापार मंडल के सदस्यों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया ब नारेबाजी की।
व्यापार मंडल के प्रधान तेजेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना के चलते दुकानदारों का पहले से ही व्यापार चौपट हो गया है। दुकानदार काफी परेशान हैं। वहीं अब रिलांयस स्टोर खुलने से दुकानदारों को काफी नुकसान होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग उठाई कि ऐसे स्टोर न खोलें जिससे स्थानीय दुकानदारों को नुकसान हो। बाद में दुकानदारों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
----
घगवाल में नहीं दिखा बंद का असर
घगवाल। जम्मू-कश्मीर ट्रेड यूनियन के बंद के आह्वान का घगवाल में कोई असर देखने को नहीं मिला। बाजारों में रौनक बनी रही। दुकानें खुली रहीं। दुकानदारों के अनुसार पहले से ही कोरोना ने उनकी कमर तोड़ कर रख दी है। ऐसे में बार-बार दुकानें बंद रखने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब वह अपनी दुकानों को बंद नहीं करेंगे। संवाद
सीमावर्ती अखनूर कस्बा का बाजार खुला रहा
अखनूर। रिलायंस आउटलेट खोलने के विरोध में जम्मू संभाग के अधिकतर कस्बे और शहर में बंद करके विरोध किया गया। मगर सीमावर्ती अखनूर कस्बा का बाजार खुला रहा। हालांकि मेडिकल स्टोर इस विरोध में बंद रहे।
अखनूर में किसी भी व्यापारी वर्ग द्वारा बंद की काल नहीं देने पर बुधवार को रोजमर्रा की तरह से बाजार खुले रहे। यात्री वाहन भी चलते दिखे। किसी संगठन ने विरोध प्रदर्शन भी नहीं किया। एसडीपीओ वरुण जंडियाल और तहसीलदार सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रशासन टीम ने बस अड्डा, फव्वारा चौक, मेन चौक का दौरा करके बाजार का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें