फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पीएचई इंप्लाई यूनाइटेड फ्रंट के आह्वान पर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी बुधवार रात आठ बजे से 48 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर आवाज बुलंद करेंगे। वीरवार से शहर समेत जम्मू संभाग में पेयजल किल्लत गहरा सकती है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग से 22 हजार कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान पानी की आपूर्ति की जिम्मेदारी स्थायी कर्मचारियों के हवाले रहेगी। यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी बहादुर राज, करतार चंद, राजेश जमवाल, सुभाष वर्मा, अजय शर्मा, रमन कुमार, नरेश कुमार और देवेंद्र सिंह ने कहा कि मांगों को अनसुना किया जा रहा है। पहले भी कई बार हड़ताल की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नगर निगम में समायोजित करने के बाद वेतन अदायगी नहीं हो पाई है। इस कारण अब सेवाएं देना मुश्किल होता जा रहा है। कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। बिजली कारपोरेशन में कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि यूटी की तर्ज पर वेतन मिलना चाहिए। मौजूदा समय में वेतन कम मिल रहा है। परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें