फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबकी आंखें खोल गया ‘बचपन बचाना है’

Mon, 27 Oct 2014 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ रंग मंडल नाम की नाटक मंडली ने  मंडे थियेटर संस्करण के तहत सोमवार को ‘बचपन बचाना है’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक के जरिये कलाकारों ने दर्शकों को बाल मजदूरी रोकने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


विजय मल्ला द्वारा लिखे और निर्देशित किये गये नाटक ‘बचपन बचाना है’ में लोगों को बाल मजदूरी के दृश्यों को दिखा कर कहा कि बाल मजदूरी करने वाले बच्चे बचपन को खोते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी के नाम पर बच्चों को यौन शोषण और आपराधिक परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। नाटक में कलाकारों ने आओ हम सब सच को जानें, मिलके निकले बचपन बचाने जैसे गीतों से दर्शकों पर छाप छोड़ी। नाटक में कांता शर्मा, निशा देवी, नाजुक, लक्ष बाली, अनुरूप पठानिया की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें