फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों में स्ट्रीट लाईटे लगवाने का कार्य आरम्भ करवाया

विज्ञापन
पंचायत दवलैड में स्ट्रीट लाईटे लगवाते हुए पंचायत के प्रतिनिधि - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। पंचायत दवलैड के सरपंच स. हजारा सिंह की देखरेख में सभी वार्डों में शनिवार को स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने का काम शुरू कराया गया। वार्ड सात के पंच जंग बहादुुर मनहास ने कहा कि हर वार्ड में पांच स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रही। जबकि अन्य 13 स्ट्रीट लाइट सरपंच की तरफ से लगवाई जाएगी। जहां इनकी अधिक जरूरत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह चौथी बार पंचायत के चुनाव में जीत प्राप्त कर पंच बने हैं। वार्ड सात में लेनड्रेन पक्का कराए जाने के साथ उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाया गया। मीरां साहिब ब्लॉक की पंचायत ढिंडे कलां अपर में सरपंच गुरमीत कौर की देखरेख में स्ट्रीट लाइटें लगवाने का काम शुरू कराया गया। नायब सरपंच सुखवंत सिंह सोढ़ी ने कहा कि पंचायत की प्रत्येक गली और चौक चौराहे में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। पंच विक्रमजीत सिंह विक्की, गुरमीत कौर और समाजसेवी बिशन लाल, इलेक्ट्रिशियन दीपक कुमार और सद्दाम हुसैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें