फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए उम्मीदवारों से कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार के विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प हैं। कई सीटें ऐसी हैं, यहां अधिकतर प्रमुख दलों के प्रत्याशी पहली बार चुनाव मैदान में हैं। यही नहीं, कई ऐसी सीटें भी हैं, यहां दिग्गज मैदान में हैं, जो पिछले दो या तीन बार के चुनाव में लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनके सामने नए उम्मीदवारों की चुनौती है। ऐसे में देखना होगा कि पुराने दिग्गज नए उम्मीदवारों को हरा पाते हैं, या फिर नए उम्मीदवार उनकी बादशाहत को हिलाते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जम्मू ईस्ट सीट पर कांग्रेस, भाजपा, पीडीपी के उम्मीदवार पहली बार चुनाव मैदान में हैं। जबकि नेशनल कांफ्रेंस की प्रत्याशी पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। जम्मू बैस्ट सीट पर भाजपा, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

यहां कांग्रेस के उम्मीदवार पहले चुनाव लड़ चुके हैं। उधमपुर में कांग्रेस, भाजपा के उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। जम्मू की गांधी नगर सीट से भाजपा, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। अखनूर से भाजपा, पीडीपी के उम्मीदवार पहली बार चुनाव में लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर दिग्गजों को नए उम्मीदवारों से चुनौती

शहर की गांधी नगर सीट पर रमन भल्ला चुनाव लड़ रहे हैं। जिनके सामने भाजपा, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के उम्मीदवार पहली बार चुनाव मैदान में हैं, और भल्ला को तीनों की चुनौती से निपटना है।

उधमपुर से पैंथर्स पार्टी के बलवंत सिंह मनकोटिया पिछले दो विधानसभा चुनाव में जीतते आ रहे हैं, इस बार उन्हें कांग्रेस और भाजपा की मुख्य रूप से चुनौती मिलेगी। अखनूर में दो बार के विधायक शाम लाल शर्मा के सामने भाजपा और पीडीपी के सामने नए उम्मीदवार हैं।

खौड़ सीट से उपमुख्यमंत्री तारा चंद लगातार तीन बार का चुनाव जीत चुके हैं। इस बार उन्हें भाजपा और पीडीपी के प्रत्याशी से चुनौती मिलेगी जो पहली बार चुनाव मैदान में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें