फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायकाट के बावजूद घाटी में बढ़ा मतदान प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान बायकाट की धमकियों के बाद गांदरबल के अतिसंवेदनशील एक मतदान केंद्र को स्कूल की इमारत में शिफ्ट किया गया। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सुबह जब मतदान शुरू हुआ तो यहां ज्यादा मतदान नहीं होने की उम्मीद जताई जा रही थी। पिछले लोकसभा चुनाव में इस बूथ पर पहले घंटे में मात्र 65 वोट पड़े थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में इसी केंद्र पर पहले घंटे में ढाई सौ से ज्यादा वोट पड़े।
विज्ञापन


अलगाववादियों के इस गढ़ में ठंड के बावजूद मतदाताओं का यूं घरों से बाहर निकलना एक अलग संकेत दे रहा है। हालांकि गांदरबल में पिछले विधानसभा चुनाव (51.79 फीसदी मतदान) के मुकाबले इस बार मात्र एक फीसदी ज्यादा (52.97 फीसदी) मतदान हुआ, लेकिन इसे भी उपलब्धि माना जा रहा है।

बकौल मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरूला इसे मतदाताओं की जीत बताते हैं। उन्होंने कहा कि घाटी में राजनीतिक दलों ने इस बार जिस तरह मतदाताओं को घरों से निकाला, वह उल्लेखनीय है। घाटी की पांचों सीटों पर इस बार 71.40 फीसदी वोट पड़े। इससे लोग हैरान हैं।
विज्ञापन


खासकर सोनावरी में पिछले चुनाव के 59.64 फीसदी मतदान के मुकाबले इस बार 80.10 फीसदी मतदान आश्चर्यचकित करने वाला है। यही हाल कंगन, बांडीपोरा और गुरेज में रहा। यह भी पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान ज्यादा हुआ। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रथम चरण के मतदान के दौरान कश्मीर घाटी में किसी तरह की हिंसक वारदात नहीं हुई, जो एक शुभ संकेत है।
विज्ञापन

घाटी की पांच सीटों पर मतदान

विस क्षेत्र          2008      2014
गुरेज    73.59 फीसदी    77.15 फीसदी
बांडीपोरा    57.24 फीसदी    70.00 फीसदी
सोनावरी    59.64 फीसदी    80.10 फीसदी
कंगन    59.46 फीसदी    76.83 फीसदी
गांदरबल    51.79 फीसदी    52.97 फीसदी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें