फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में उपद्रवियों ने चलती ट्रेन पर किया पथराव, एक और स्कूल आग के हवाले

Wed, 07 Dec 2016 12:37 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में हिंसा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी में रेल सेवा को उपद्रवियों ने लगातार दूसरे दिन निशाना बनाया। बडगाम से बारामुला जा रही ट्रेन पर मंगलवार दोपहर को हामरे में उपद्रवियों ने पथराव किया। इससे ट्रेन की खिड़कियों के शीशे टूट गए। सूचना मिलते ही जीआरपी और सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर हालात को संभाला।
विज्ञापन


पल्लनवाल में रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाया गया। पथराव के बाद बडगाम से बारामुला के बीच रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर पट्टन के केरी इलाके में एक निजी स्कूल को उपद्रवियों ने मंगलवार की शाम जला दिया
 
गौरतलब है कि घाटी में उपद्रवियों ने रविवार शाम और सोमवार सुबह श्रीनगर से बडगाम और पट्टन से हामरे रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे सिगनल बाक्स, केबल, ट्रैक को क्षतिग्रस्त किया था। चलती ट्रेन पर भी पथराव किया था। इसके बाद घाटी में रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को रेलवे ने मरम्मत का काम पूरा करके बनिहाल से बडगाम के बीच दो ट्रेनें चलाईं। एक ट्रेन दोपहर के समय बडगाम से बारामुला के लिए रवाना की गई। जैसे ही ट्रेन हामरे पहुंची तो सैकड़ों की संख्या में उपद्रवियों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। जानकारी मिलते ही जीआरपी और सुरक्षाकर्मी पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंच गए और पथराव करने वाले को भगाया।
विज्ञापन

​घाटी में एक और स्कूल जलाया

kashmir - फोटो : PTI
इसके बाद ट्रेन को अगले स्टेशन की तरफ रवाना कर दिया। जब अधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो बडगाम से बारामुला के बीच रेल सेवा को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया। उपद्रवियों ने पल्लनवाल में रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाया है। पल्लनवाल सहित ट्रैक पर जीआपी ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
 
कश्मीर में रेलवे के चीफ एरिया मैनेजर अतुल कुमार ने बताया कि उपद्रवी बार-बार ट्रेनों और ट्रैक को नुकसान पहुंचा कर रेल सेवा को बंद करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके प्रयास को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। बुधवार को स्थिति का जायजा लेने के बाद रेल सेवा फिर से शुरू करने का प्रयास होगा।

पट्टन के केरी इलाके में एक निजी स्कूल को उपद्रवियों ने मंगलवार की शाम जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उपद्रवी भाग निकले। आग से स्कूल के फर्नीचर तथा अन्य सामान जल गए। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। अलगाववादियों के बंद के आह्वान से मंगलवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। ज्यादातर दुकानें, पेट्रोल पंप तथा स्कूल बंद रहे। रोज की तुलना में सड़कों पर सार्वजनिक वाहन कम चले। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें