फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालटाल और श्रीनगर में श्रद्धालुओं के वाहनों पर बरसाए पत्थर

Fri, 15 Jul 2016 02:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कश्मीर में माहौल खराब होने के बाद इसका असर अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ रहा है। बालटाल से यात्रा कर लौटे अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी पर कश्मीर में प्रदर्शनकारियों ने पत्थर बरसाए हैं। वहीं जब श्रद्धालुओं का वाहन लखनपुर पहुंचा तो एमवीडी विभाग द्वारा देरी से आने पर उनसे अतिरिक्त टैक्स वसूल किया गया। इससे गुस्साए भक्तों ने प्रवेशद्वार लखनपुर में जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 
नवलजी खोवाई, आनंदी भाई आदि ने बताया कि वे बाबा के दर्शन के लिए गए थे। कश्मीर में माहौल खराब होने के कारण उन्हें बालटाल में रुकना पड़ा। वहां खाने की व्यवस्था तो ठीक थी, लेकिन रहने और अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर भक्तों को कुछ नहीं मिला। 

बालटाल में शिवभक्तों पर पत्थर बरसाए गए। सुरक्षा कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को संभाला। आते समय श्रीनगर के कई इलाकों में भी प्रदर्शनकारी युवाओं ने कई गाड़ियों पर पत्थर बरसाए, जिसके चलते उनकी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। कई छोटी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से पहुंचने पर अतिरिक्त टैक्स वसूला

- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा की गारंटी देने की मांग की। इसके साथ ही श्रीनगर में माहौल खराब होने से देरी से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अतिरिक्त टैक्स न वसूला जाए। वहीं, कश्मीर में बिगड़े हालात के चलते वीरवार सुबह कुछ देर के लिए अमरनाथ यात्रा को प्रवेशद्वार पर रोका गया था। 

बाद में यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दे दी गई। वहीं शाम को श्रद्धालुओं के साथ लखनपुर यूथ फेडरेशन ने कुछ देर के लिए लखनपुर-कठुआ मार्ग बंद कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने श्रद्धालुओं को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें