फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जूझ रही दुनिया, कश्मीर में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षाबलों पर पथराव

Fri, 15 May 2020 04:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पत्थरबाजी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है। केंद्र व राज्य सरकारें इस वायरस से निजात पाने के लिए दिन रात जुटी हुई हैं। संक्रमण पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन भी किया गया है। सभी धर्मों के  सम्मेलनों पर रोक भी लगाई गई है। धर्म गुरुओं ने अपने-अपने समुदाय के लोगों से घरों में पूजा, प्रार्थना व इबादत करने की अपील भी की है।

विज्ञापन


बावजूद इन सबके आज यानी कि शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में लोग जुमे की नमाज अदा करने के लिए सड़कों पर उतर आए। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। सुरक्षाबलों की अपील को अनसुना करने के साथ ही लोगों के हुजूम ने उन पर हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ेंः  सेना के प्रहार से आतंकी संगठनों में ठनी रार, वायरल ऑडियो सुन लोटपोट हो रहे हैं लोग


इस दौरान नमाज के लिए जिद और प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की। इतना ही नहीं पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों के वाहनों को भी निशाना बनाया। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस (टीयर गैस) के गोलों को इस्तेमाल करना पड़ा।

यह भी पढ़ेंः 10 खूंखार आतंकियों में हुर्रियत के चेयरमैन सेहराई का बेटा भी, रडार पर है एमबीए पास आतंकी जुनैद

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें