फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में संदिग्धों की सूचना पर मचा हड़कंप, 3 गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2017 03:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
संदिग्धों की सूचना से हड़कंप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जम्मू शहर के पीर मिट्ठा इलाके में संदिग्धों की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की गई है, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। इन लोगों के पास हजारों रुपये भी बरामद किए गए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पीर मिट्ठा इलाके में एक होटल में अचानक दोमाना पुलिस की तरफ से छापा मार कर तीन लोगों को पकड़ा गया। यह लोग पुंछ जिले के मेंढर से आए हुए थे। पुलिस इन्हें पकड़ कर अपने साथ ले गई।

पुलिस की कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और होटल प्रबंधन में भी हड़बड़ी मच गई। बताया जाता है कि पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ की। इनके पास से करीब 40 हजार रुपये भी मिले। बाद में पुलिस ने इन लोगों को छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की खेप खरीदने के शक पर पकड़ा

नशे की खेप खरीदने के शक पर पकड़ा - फोटो : demo pics
सूत्रों का कहना है कि इन लोगों को पुलिस ने नशे की खेप खरीदने के शक पर पकड़ा था, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा। पूछताछ करने पर जब इनसे कुछ नहीं मिला तो छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले एक साल में मेंढर के एक दर्जन से अधिक लोगों को नशे का सामान बेचते हुए धरा गया है।

इनमें क्रास बार्डर की तस्करी में शामिल तस्कर तक शामिल रहे हैं। इसलिए अब पुलिस जरा सी सूचना पर बिना किसी रिस्क के कार्रवाई कर लेती है। कुछ समय पहले भी शहर के एक होटल में मेंढर के रहने वाले लोगों को नशे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा गया था।

सिटी पुलिस ने भी एक ग्रुप को पकड़ा था। इनके पास से मिली ब्राउन शूगर अफगानिस्तान में तैयार होकर मेंढर के रास्ते पीओके से भारत में आई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें