जम्मू मास्टर प्लान का उल्लंघन करने के आरोप में रेलवे रोड स्थित होटल इंपीरियल को जारी नोटिस पर अदालत ने फिलहाल स्टे लगा दिया है। साथ ही श्रीनगर व जम्मू विंग में लंबित याचिका पर अदालत द्वारा जारी आदेश की कापी अदालत में पेश करने को कहा है।
होटल संचालक द्वारा दायर याचिका में कहा गया कि ऐसे ही मामलों में श्रीनगर विंग की ओर से याचिकाकर्ता को राहत प्रदान करते हुए स्पेशल ट्रिब्यूनल के पास अपील करने का मौका दिया है। जस्टिस अली मोहम्मद माग्रे और जस्टिस बंसी लाल भट की खंडपीठ ने आदेश दिया कि मामले की अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने को कहा। जेएनएफ