फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर सिविल सर्विस (ज्यूडिशियल) परीक्षा पर स्टे

Wed, 21 Oct 2015 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर सिविल सर्विस (ज्यूडिशियल) परीक्षा 2013 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों को चुनौती देने वाली एक याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस जनक राज कोतवाल ने प्रतिवादी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


साथ ही मामले की अगली सुनवाई से पहले अदालत में अपना पक्ष रखने को कहा है। अदालत ने तब तक चयन प्रक्रिया पर स्टे लगा दिया है। याचिकाकर्ता के वकील अभिनव शर्मा ने अदालत में कहा कि याची ने उक्त परीक्षा दी थी।

13 अगस्त को सचिव और परीक्षा संचालक की ओर से जारी आदेश के अनुसार 120 सवालों की परीक्षा थी। प्रारंभिक परीक्षा के 11 सवाल गलत पाए गए, जबकि पांच सवालों पर कमीशन की ओर से जारी ‘आफिशियल की’ भी गलत पाए गए, जो कि कुल सवालों के लगभग दस फीसदी हैं। याची ने कहा कि इससे परीक्षा की खामियां उजागर हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें