जिले की चसाना तहसील के बरोही इलाके में स्थित एक प्राचीन मंदिर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा मूर्तियों और धार्मिक पुस्तकों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। चसाना पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 78 में धारा 295 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक बरोही स्थित मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति उखाड़ने की कोशिश की। वहां रखीं कुछ धार्मिक पुस्तकों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद इन लोगों तूली बाना मंदिर में भी मूर्ति के कपड़े फाड़ दिए।
खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। एसएसपी रियासी विवेक गुप्ता के अनुसार शरारती तत्व जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सांसद जुगल किशोर ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।