फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में तीन लाख श्रमिकों को तोहफा, बेटियों को मिलेगी साइकिल, शादी के लिए आर्थिक मदद भी

Sun, 17 Jan 2021 04:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर श्रमिक कल्याण बोर्ड से पंजीकृत तीन लाख श्रमिकों को प्रदेश सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। प्रदेश सरकार पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों को साइकिल के साथ उनके विवाह के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी।

विज्ञापन


फरवरी में निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की निदेशक मंडल की बैठक होगी, जिसमें सरकार श्रमिकों को यह तोहफा देगी। वर्तमान में पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों को शादी के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दे रही है।

जम्मू-कश्मीर श्रम विभाग के अधीन आने वाले निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में वर्तमान में तीन लाख श्रमिक पंजीकृत हैं। कोरोना के बाद सरकार की ओर से शुरू किए विशेष पंजीकरण अभियान में एक लाख श्रमिकों को पंजीकृत किया है और प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


फरवरी में बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक होनी है, जिसमें श्रमिकों को बेटियों की शादी के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद और बेटियों को साइकिल देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी। निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड ने प्रस्ताव सरकार को भेजा है, जिसे बोर्ड बैठक में मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है।

अगले महीने निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों को साइकिल और शादी के लिए दी जाने वाली आर्थिक मदद में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। हमें उम्मीद है बोर्ड इन प्रस्तावों को मंजूरी देगा। 

विज्ञापन

-पीर मुजफ्फर, सीईओ, निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड


यह भी पढ़ेंः कश्मीर की तस्वीर बदलने की एक और पहल, सेना की अपील- 'तुम' कभी भी वापस आ सकते हो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें