फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव के उम्मीदवारों के चयन में जुटे प्रदेश भाजपा: बीएल संतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने प्रदेश भाजपा को सरकार के गठन का लक्ष्य लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों के चयन का कार्य भी शुरू करे।
विज्ञापन

प्रदेश मुख्यालय त्रिकुटा नगर में शुक्रवार को पदाधिकारियों की बैठक के दौरान बीएल संतोष ने कहा कि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अगले साल तय हैं। ऐसे में चुनाव का होम वर्क समय पर पूरा हो जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह, सह प्रभारी आशीष सूद की मौजूदगी में हुई बैठक में बीएल संतोष ने कहा विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल हो और अपना मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर में बने, ऐसी तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर के विकास में बाधा अनुच्छेद 370 व 35ए तो खत्म किया ही गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली के क्षेत्र में कई बड़ी परियोजनाओं के तोहफे भी प्रदेश को मिले हैं।
उन्होंने बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन पर बल दिया और जिला प्रभारियों से मंडलों की संख्या व गतिविधियों के बारे जाना। इस अवसर पर पूर्व सांसद शमशेर सिंह मन्हास, उपाध्यक्ष विरेंद्रजीत सिंह, शाम लाल शर्मा, पवन खजूरिया, शाम चौधरी, असीम गुप्ता, महासचिव डॉ. देवेंद्र मनेयाल, अशोक कौल, एडवोकेट विबोध गुप्ता, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अशोक खजूरिया, सत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें