बिलावर कस्बे में बीते पांच दिन से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है, यहां टैंकरों के जरिये लोगों को पानी पहुंचाया जा रहा है। शुक्रवार को भी जल शक्ति विभाग ने कस्बे में कई टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति की।
विभाग के एईई अनिल जंजुआ ने बताया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन को ठीक कर दिया गया है और बिजली निगम क्षतिग्रस्त हुए ढांचे को ठीक करने में लगा है। बिजली बहाल होने के तुरंत बाद कस्बे में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद