फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi Stampede Live: माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मौत, आठ की हुई पहचान

Sat, 01 Jan 2022 03:18 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

खास बातें

Mata Vaishno Devi Mandir Incident News Live: माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग ने बताया कि इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है, यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi Bhawan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:16 PM, 01-Jan-2022

गोरखपुर के एक युवक की मौत

गोरखपुर के चौरी चौरा इलाके के रामपुर बुजुर्ग निवासी डॉक्टर अरुण सिंह की वैष्णो देवी भवन में भगदड़ के दौरान मौत हो गई है। घटना में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: Vaishno Devi Stampede: वैष्णो देवी हादसे में गोरखपुर के डॉक्टर ने गंवाई जान, एक महीने पहले हुई थी शादी

03:00 PM, 01-Jan-2022

कानपुर के जीजा साले की गई जान

हादसे में मरने वालों में दो लोग कानपुर के भी बताए जा रहे हैं। दोनों की शिनाख्त पनकी गंगागंज निवासी महेंद्र और बिधनू काकाेरी निवासी नरेंद्र कश्यप के रूप में हुई है। दोनों आठ नौ लोगों के जत्थे के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे। देर रात हुई भगदड़ में दोनों की जान चली गई। दोनों लोग रिश्ते में जीजा साले थे। पनकी निवासी अन्या छह लोगों के साथ गए थे। देर रात हुई भगदड़ में दोनों की मौत हो गई। साथ गए लोगों ने सुबह फोन कर घर पर दोनों की हादसे में मौत की जानकारी दी तो कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी हादसा: नए साल पर दर्शन करने गए जीजा-साले की मौत से घर में मचा कोहराम, भगदड़ में गई जान

01:35 PM, 01-Jan-2022

मुझे लगता है वहां भ्रम होने से हुआ होगा हादसा- डीजीपी दिलबाग सिंह

डीजीपी दिलबाग सिंह ने अस्पताल में भर्ती लोगों से मिलने के बाद प्रेस से बात की जिसमें उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि उधर किसी तरह का भ्रम हुआ होगा जिससे कुछ प्रतिक्रिया हुई होगी। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, कुछ क्रॉस-मूवमेंट था जिसके कारण कुछ टकराव हुआ, या कुछ बहसबाजी हुई होगी। सभी चीजें देखी जा रही हैं। ज्यादातर मौतें दम घुटने और लोगों के आपस में टकराने से हुई हैं। घायलों को अस्पताल ले जाने में समय नहीं गंवाया गया। 6 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, अन्य 4 लोग भी डिस्चार्ज के लिए तैयार हैं और अन्य 4 को कुछ और दिन अस्पताल में भर्ती रहने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
12:15 PM, 01-Jan-2022

मायावती ने जताया हादसे पर शोक

बसपा प्रमुख मायावती ने भी वैष्णो देवी हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के दौरान हुए हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग बुरी तरह घायल हो गए। मीडिया के माध्यम से अब तक जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उसमें सरकार की ज्यादा लापरवाही नजर आ रही है। सरकार इस पर गंभीरता से चिंतन करे।

12:12 PM, 01-Jan-2022

डीजीपी दिलबाग सिंह पहुंचे नारायणा अस्पताल

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे जहां भगदड़ से घायल लोगों का उपचार किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
11:18 AM, 01-Jan-2022

घायलों के सामने आए नाम

नाम                    शहर का नाम
ऋषिकेश(23)             मुंबई
विकास तिवारी(35)      मुंबई
सुमित(29)                 पठानकोट, पंजाब
आयुष(25)                 चन्नी, जम्मू
कपिल(25)                 दिल्ली
नितिन गर्ग(30)            गंगा नगर, राजस्थान
अज्ञात(35)           
किरन(18)                     हरियाणा
आशीष कुमार जायस(25)     प्रयागराज, यूपी
भवर लाल पाटिदा(47)        मंदसौर, एमपी
साहिल कुमार(22)            आरएस पुरा, जम्मू
अज्ञात(25)
अधाया महाजन(16)          चन्नी हिम्मत
प्रशांत हाडा(30)              जयपुर, राजस्थान
सरिता(42)                     दिल्ली

10:53 AM, 01-Jan-2022

तीन सदस्यों की टीम करेगी हादसे की जांच: श्राइन बोर्ड

श्राइन बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि, हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई और 15 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।  सरकार ने तीन सदस्यों की टीम को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम करेंगे और उनके अलावा एडीजीपी जम्मू जोन और डिविजनल कमिश्नर जम्मू इसके सदस्य होंगे।

10:36 AM, 01-Jan-2022

श्राइन बोर्ड ने जारी किया बयान

हादसे को लेकर श्राइन बोर्ड ने बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि, रात करीब 2.15 बजे वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर तीन के पास भगदड़ मची। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों, पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। 

10:16 AM, 01-Jan-2022

अस्पताल प्रशासन से मिली मृतकों की सूची 

  • धीरज कुमार (25) नोशेरा राजोरी जम्मू-कश्मीर 
  • स्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह गाजियाबाद 
  • धरमवीर सिंह साला पुर सहारनपुर यूपी 
  • विनीत कुमार पुत्र वहीरपार सिंह सहारनपुर यूपी 
  • डा. अर्जुन प्रताप सिंह पत्र सतप्रकाश सिंह गोरखपुर यूपी 
  • विनय कुमार (24) महेश चंद्र बदरपुर दिल्ली 
  • सोनू पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे बदरपुर दिल्ली 
  • ममता पत्नी सुरेंद्र बीरी झांझर हरियाणा 
चार लोगों की अभी पहचान नहीं 

10:03 AM, 01-Jan-2022

यात्रा दोबारा शुरू हुई तो बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू हुई जिसमें हजारों लोग दोबारा देखे जा सकते हैं।
 

09:51 AM, 01-Jan-2022

केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह हुए कटड़ा के लिए रवाना

केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने बताया कि वह कटड़ा के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रधानमंत्री लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और घायलों को सभी संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दे दिए हैं।
 

09:46 AM, 01-Jan-2022

प्रधानमंत्री स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं- नित्यानंद राय

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 13 घायलों को नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

09:37 AM, 01-Jan-2022

दोबारा शुरू हो चुकी है यात्रा

भगदड़ का मामला सामान्य होने के बाद वैष्णो देवी की यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई है।
 

09:22 AM, 01-Jan-2022

राष्ट्रपति ने व्यक्त किया शोक

वैष्णो देवी में हुए हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, वैष्णो देवी भवन में हुई भगदड़ में लोगों की जान जाने की खबर से बेहद आहत हूं। मैं दिल से मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्रता से ठीक होने की कामना करता हूं।
 

09:02 AM, 01-Jan-2022

एलजी ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख के मुआवजे का एलान

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने भी माता वैष्णो देवी पर हुई भगदड़ को लेकर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संवेदना और प्रार्थना मृतकरों और घायलों के परिवार के साथ है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से बात की है। उन्हें हालात के बारे में पूरी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है। सभी मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा और सभी घायलों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों के इलाज का खर्च श्राइन बोर्ड वहन करेगा।

08:56 AM, 01-Jan-2022

एलजी ने जारी किए कई हेल्पलाइन नंबर

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों की मदद के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के हेल्पलाइन नंबरः
01991-234804
01991-234053

अन्य हेल्पलाइन नंबरः
PCR Katra 01991232010/ 9419145182
PCR Reasi 0199145076/  9622856295
DC Office Reasi Control room
01991245763/ 9419839557

08:48 AM, 01-Jan-2022

डीजीपी ने बताया 12 लोगों की हुई मौत 13 घायल

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि कटरा के माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 घायल हैं। घटना लगभग 2:45 बजे हुई, और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार किसी बात पर कहासुनी के बाद भगदड़ मच गई जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया। 

जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। 

08:47 AM, 01-Jan-2022

केंद्रीय मंत्री ने भी जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

 

08:47 AM, 01-Jan-2022

घायलों को नारायण अस्पताल ले जाया गया

डॉ. गोपाल ने बताया कि घायलों को नारायण अस्पताल ले जाया जा रहा है। उनका उपचार चल रहा है। हताहतों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोग शामिल हैं। 

अभी कितने लोग घायल हुए हैं यह भी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि भगदड़ बीती रात 2 और 3 बजे के बीच मची। इस हादसे के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। घटना के बाद कई श्रद्धालओं ने घर वापसी की राह पकड़ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने हताहतों के परिजनों से संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
 

05:38 AM, 01-Jan-2022

जम्मू-कश्मीर : माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मौत, आठ की हुई पहचान

माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है। कटरा के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक मेडिकल अफसर डॉ. गोपाल दत्त ने बताया कि इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। हताहतों की सही संख्या अभी पता नहीं है। उनका पोस्टपॉर्टम किया जाएगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें