फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्षमा शोभती उस भुजंग को, जिसके पास गरल हो…

विज्ञापन
रश्मिरथी नाटक का मंचन करते छात्र     स्रोत - विवि 
विज्ञापन
नोट - फोटो अटैच है, जरूर लगाएं
विज्ञापन



- भारत रंग महोत्सव में जम्मू विश्वविद्यालय के छात्रों ने बांधा समा

- कवि दिनकर की ‘रश्मिरथी’ की प्रभावशाली प्रस्तुति को मिली सराहना
अमर उजाला ब्यूरो


जम्मू। क्षमा शोभती उस भुजंग को, जिसके पास गरल हो… जैसे प्रभावशाली संवाद के साथ जम्मू विश्वविद्यालय के डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम के छात्रों ने 25वें भारत रंग महोत्सव अंतरराष्ट्रीय रंगमंच समारोह में ‘रश्मिरथी’ का दमदार मंचन किया। विश्व के सबसे बड़े रंगमंच समारोह माने जाने वाले इस आयोजन में यह प्रस्तुति अकादमिक श्रेणी में शामिल थी।
विज्ञापन




समारोह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुआ। प्रस्तुति में विवि के करीब 40 छात्रों ने भाग लिया। नाटक का निर्देशन विवि के नाट्य प्रशिक्षक सुमित शर्मा ने किया। कुलपति प्रो. उमेश राय ने छात्रों को बधाई दी। उन्होंने इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। पूर्व मुख्य सचिव बीआर शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रस्तुति हर दृष्टि से उत्कृष्ट रही। पद्मश्री प्रो. ललित मगोत्रा ने भी मंचन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह किसी पेशेवर प्रस्तुति से कम नहीं था। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की ‘रश्मिरथी’ महाभारत के वीर कर्ण के जीवन पर आधारित महाकाव्य है। इसमें कर्ण के संघर्ष, त्याग और मित्रता को उभारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें