जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की है। उधर, बडगाम में हृदय गति रुकने से एसएसबी के जवान की मौत का मामला सामने आया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कश्मीर संभाग में सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में दो जवानों की मौत हुई। पुलवामा के लेथपोरा इलाके में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान की पहचान राजस्थान निवासी भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरी घटना मध्य कश्मीर के बडगाम जिले की है। जहां नागम चदूरा में सोमवार सुबह कार्डियक अरेस्ट से एसएसबी के जवान की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि 14-बटालियन एसएसबी नागम में तैनात राजस्थान के कनुजा लाल पुत्र भवानी सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि कानूनी औपचारिकताओं के बाद पार्थिव शरीर राजस्थान में उनके गृहनगर भेजा जाएगा।