फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में एसएसबी अधिकारी ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या 

Tue, 02 Oct 2018 04:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में एसएसबी के अधिकारी ने सोमवार को अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर रैंक का यह अधिकारी जिले के डिंगिबल इलाके में तैनात था। इंस्पेक्टर की शिनाख्त गुटी लाल के रूप में हुई है जो एसएसबी की 13वीं बटालियन से थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले भी मथुरा में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मांट क्षेत्र के गांव देह निवासी मोरमुकुट पुत्र पोहप सिंह वर्ष 2016 में सेना की जाट रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। 27 अगस्त को घर छुट्टी लेकर आया था। शुक्रवार को गृह क्लेश के चलते सैनिक ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। 

मृतक के भाई मनोज कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी बबीता और ससुरालीजन निवासी कुशलागढ़ी थाना राया आए दिन उससे झगड़ा करते थे। उसके भाई के साथ फोन पर गाली-गलौज करते थे। इससे वो परेशान रहता था। ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर मोरमुकुट ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें