बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बा स्थित सिडको चौक पर टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। उसकी पहचान शिवानंद गोलसर पुत्र भवानेपा निवासी शोलापुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े चार बजे के करीब महेंद्रा लोड कैरियर ने जम्मू से पठानकोट को जा रही बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्यूटी पर जालंधर जा रहा था। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।