श्रीनगर के पंड्रेथन इलाके में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान की एक इमारत से गिरकर मौत हो गई। उसकी पहचान अनुज कुमार के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रामखारी के रहने वाले थे।
विज्ञापन
एक अधिकारी के अनुसार, एसएसबी की 151वीं बटालियन में तैनात कांस्टेबल अनुज कुमार पंड्रेथन में भूविज्ञान और खनन विभाग की इमारत से गिर गया। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर इस बात की जांच कर रही है कि वह किन परिस्थितियों में इमारत से गिरे और वहां तक कैसे पहुंचे।