फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में दरबार मूव के लिए दिए जाएंगे एसआरटीसी के वाहन

Sat, 29 Apr 2017 02:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
दरबार मूव के कर्मचा‌र‌ियों को लेकर जती बस - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दरबार मूव के लिए एसआरटीसी की सेवा जारी रहेगी। सरकार ने वित्त विभाग की ओर से एसआरटीसी को दी जाने वाली आर्थिक मदद वापस लेने संबंधी आदेश को वापस ले लिया है। इसके बाद वर्कर यूनियन ने कहा कि वह अपनी सेवा जारी रखेंगे। दरअसल, आदेश को लेकर यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


चेतावनी दी गई थी कि यदि आदेश वापस नहीं हुआ तो एक भी वाहन दरबार मूव में नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि दरबार मूव में कर्मियों और सचिवालय के सामान को एसआरटीसी की बसों और ट्रकों में ले जाया जाता है। वित्त विभाग हर साल बजट में 30 लाख रुपये एसआरटीसी को देता है। इस साल विभाग ने यह पैसा नहीं दिया। इस पर निगम के कर्मचारी विफर गए। 

यूनियन के महासचिव जनक चौधरी ने बताया कि उन्होंने मांग को लेकर शुक्रवार प्रदर्शन किया। लेकिन कुछ देर के बाद ही निगम प्रबंधन की ओर से कहा गया कि आदेश वापस हो गया है। इसके बाद कर्मियों ने अपनी सेवा जारी रखने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें