फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल गई जम्मू-कश्मीर की राजधानी, अब श्रीनगर से होगा सरकार का कामकाज

Sat, 29 Apr 2017 11:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत की शीतकालीन राजधानी जम्मू में शुक्रवार को दरबार बंद हो गया। अब आठ मई को श्रीनगर में दरबार सजेगा। श्रीनगर आधारित कर्मचारी 29 एवं 30 अप्रैल को रवाना होंगे। सचिवालय कर्मचारियों की ओर से दरबार खुलने के दौरान श्रीनगर में आयोजित समारोह के बहिष्कार की घोषणा पर शुक्रवार को भी मानमनौव्वल का दौर जारी रहा। अगले छह महीने तक दरबार श्रीनगर में रहेगा। 
विज्ञापन


दरबार मूव कर्मचारियों तथा रिकार्ड ले जाने के लिए एसआरटीसी के वाहनों का प्रबंध कर लिया गया है। मुलाजिमों को पहुंचाने के बाद सामान और रिकार्ड को ट्रकों में भरकर कड़ी सुरक्षा में श्रीनगर पहुंचाया जाएगा। इस दौरान हाईवे पर ट्रैफिक भी प्रतिबंधित रहेगा। दोनों ओर से किसी भी वाहन को आने जाने की अनुमति नहीं होगी।

छह और सात मई को जम्मू से संबंधित मुलाजिम श्रीनगर जाएंगे। आठ मई को श्रीनगर में सरकार का दरबार सज जाएगा। शुक्रवार को आखिरी दिन विभिन्न विभागों में रिकार्ड को रखने में मुलाजिम जुटे रहे। परशुराम जयंती का अवकाश होने के बाद भी यह काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें