श्रीनगर। शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने वीरवार को परख पहल के तत्वावधान में पीएम श्री हाईस्कूल यारू डीएच पोरा में आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने शिक्षक क्षमता निर्माण और शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षा पद्धतियों को बढ़ावा देने में परख और एनसीईआरटी के प्रयासों की सराहना की। कश्मीर के स्कूली शिक्षा महानिदेशक डॉ. जीएन इत्तू ने परख पहल के उद्देश्यों और कौशल विकास को बढ़ाने में व्यापार और व्यावसायिक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। मंत्री ने इस दौरान छात्रों द्वारा बनाई गई नवीन परियोजनाओं को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न स्टालों का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नवनियुक्त सीपीडब्ल्यू को नियमितीकरण आदेश वितरित किए और बताया कि वर्तमान सरकार के तहत 300 से अधिक सीपीडब्ल्यू को नियमित किया गया है। ब्यूरो