श्रीनगर। 33 केवी वानपोह काजीगुंड लाइन की बिजली आपूर्ति आगामी शनिवार को बंद रहेगी। केडीपीसीएल के चीफ इंजीनियर के अनुसार मीरबाजार, वेस्सु, काजीगुंड, चौगाम और कुंड रिसीविंग स्टेशन बंद रहेंगे। मीरबाजार, वेस्सु, काजीगुंड, कुंड, चौगाम, निपोरा, अखरान, रेलवे और आस-पास के इलाकों में 22 और 24 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
33 केवी खीरम टैप लाइन की बिजली बंद रहेगी, जिसके कारण खीरम, महिंद और आस-पास के इलाकों में 24, 26 और 29 नवंबर और 1 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
33 केवी की बिजली बंद रहेगी कनिपोरा-पिंजूरा लाइन बंद रहेगी, पिंजूरा और चौधरीगुंड रिसीविंग स्टेशन बंद रहेंगे, जबकि पिंजूरा, किलोरा, इमामसाहिब, वेहिल, नौगाम, रेशिनगरी, पाहनो और आस-पास के इलाकों में 22, 25 और 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक बिजली सप्लाई पर असर रहेगा।
33 केवी वांगनपोरा-ताकनवारी-बीएएमके लाइन बंद रहेगी जिस कारण तकनवारी रिसीविंग स्टेशन बंद रहेगा। शांगलीपोरा, संगम और आस-पास के इलाकों में 23 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। ब्यूरो