फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मादक पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारगिल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कारगिल पुलिस ने जिले में सक्रिय मादक पदार्थों की आपूर्ति नेटवर्क का शुक्रवार को सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कारगिल श्रीराम आर ने पत्रकारवार्ता में बताया कि दो आरोपी काबू गए हैं।

विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने एक वाहन को रोका और दो स्थानीय युवकों काकसर निवासी सलीम जाफर और चुलीचन निवासी अली खान को गिरफ्तार किया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 7.8 ग्राम हेरोइन से भरा एक कूरियर कवर मिला। दोनों आरोपियों को तुरंत एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि सरदार नाम का एक व्यक्ति उनका आपूर्तिकर्ता था। जांच में पता चला कि उसका असली नाम जसप्रीत सिंह है जो जम्मू के सतवारी का निवासी है और एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और जबरन वसूली करने का आरोपी है।
विज्ञापन


जसप्रीत सिंह पिछले कुछ समय से कारगिल में मादक पदार्थों की आपूर्ति कर रहा था। पुलिस ने उसकी रिमांड हासिल कर ली है और जांच के लिए उसे कारगिल लाने की प्रक्रिया में है। एसएसपी श्री राम आर ने जसप्रीत सिंह को इस नेटवर्क का मुख्य सरगना बताया।
विज्ञापन


एसएसपी ने मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीम के समर्पित प्रयासों की सराहना की और कारगिल को नशामुक्त जिला बनाने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की। एसएसपी ने कहा कि हम सब मिलकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि कारगिल नशामुक्त और अपराध-मुक्त रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें