फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध : चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में 1 से 6 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के बारे में जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में खेल संस्कृति के विकास के लिए जम्मू-कश्मीर एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन और जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार युवा प्रतिभाओं को निखारने और जम्मू-कश्मीर में उभरते खेल विधाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने खिलाड़ियों के जुनून की सराहना की और उनसे ओलंपिक खेलों, विश्व कप और एशियाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपने लक्ष्य ऊंचे रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, दृढ़ता, अनुशासन और कड़ी मेहनत ही खेल उत्कृष्टता की असली पहचान हैं। उप-मुख्यमंत्री ने 22वीं सीनियर राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के आयोजकों और प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें