फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा : करंदलाजे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री ने अनंतनाग में तीसरे राज्य सम्मेलन को किया संबोधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने रविवार को डाक बंगले में आयोजित तीसरे राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। यह कार्यक्रम ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा।
अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार श्रमिक वर्ग के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, कैजुअल लेबरर्स, आशा वर्कर्स और अन्य श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। इनके मुद्दों के समाधान के लिए केंद्र स्तर पर और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ मिलकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि को लेकर वे जल्द ही जम्मू-कश्मीर सरकार से बातचीत करेंगी ताकि अन्य राज्यों की तरह यहां के मजदूरों को भी समान वेतन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें