बारामुला। उत्तर कश्मीर के सोपोर के पोतखा इलाके में रविवार शाम एक सड़क हादसे में हंदवाड़ा के मावर क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि पोतखा रोड पर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं। दोनों को तुरंत सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल सोपोर ले जाया गया जहां उनमें से एक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान शकीर रमजान के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान इमरान नजीर के रूप में हुई है। दोनों कुलतारी, मावर, हंदवाड़ा के निवासी हैं। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया है। संवाद