फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शैक्षणिक संस्थानों के पास तंबाकू उत्पाद बेच रहे 26 दुकानदारों को जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। शोपियां पुलिस ने शुक्रवार को जिले भर में शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में स्थित दुकानों की जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों के पास तंबाकू उत्पाद बेच रहे 26 दुकानदारों को जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

यह अभियान सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने की चल रही पहल का हिस्सा था जो शैक्षणिक संस्थानों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाता है। जांच अभियान के दौरान कुल 26 दुकानों को सीओटीपीए नियमों का उल्लंघन करते पाया गया और उन पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। दुकानदारों और विक्रेताओं को तंबाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों और निषिद्ध क्षेत्रों में ऐसे उत्पादों की बिक्री के कानूनी परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि वे नाबालिगों को या प्रतिबंधित क्षेत्रों में तंबाकू या संबंधित उत्पाद न बेचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें