फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकियोंं की तलाश में सुरक्षा बलोंं ने सोपोर में चलाया सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। बारामुला जिले के सोपोर अंतर्गत जलालाबाद क्षेत्र में आतंकियोंं की मौजूदगी की आशंका में सुरक्षाबलोंं ने शनिवार को संयुक्त कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चालाया।
सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के एक इनपुट के आधार पर संयुक्त कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चालाया। रात का समय होने के चलते अंधेरे में फ्लड लाइट्स का भी इस्तेमाल किया गया ताकि आतंकवादी भाग न सके। देर रात तक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर पुलिस को एक इनपुट मिला था कि सोपोर के जलालाबाद क्षेत्र में दो-तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। इस आधार पर सोपोर पुलिस ने सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 179 बटालियन के साथ मिलकर इलाके में एक संयुक्त अभियान कासो चलाया। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बल इलाके का कोना-कोना छान रहे हैं। स्थानीय लोगों से मदद लेने के अलावा संदिग्धोंं से भी पूछताछ की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें