फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आकिब ने तोड़ी राजस्थान की कमर, दूसरी पारी में सभी पांच विकेट लिए

विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और राजस्थान का रणजी मैच। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
- श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में रणजी मैच के दूसरे दिन भी छाए रहे मेजबान
विज्ञापन

- जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में ली 130 रन की बढ़त, राजस्थान ने 41 रन पर पांच विकेट खोए
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में दूसरे रणजी मैच के दूसरे दिन रविवार को आकिब नबी ने कमाल कर दिया। राजस्थान की दूसरी पारी में 6 ओवर में महज 5 रन देकर शुरुआती पांचों विकेट ले लिए।
इससे पहले 66 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम ने राजस्थान के 152 रन के मुकाबले 282 रन बनाकर 130 रनों की बढ़त ले ली थी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक राजस्थान का स्कोर 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 41 रन था।
विज्ञापन

पहले दिन शनिवार को मेजबान जम्मू-कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। फिर महज 52.5 ओवर में 152 रन पर राजस्थान की पूरी टीम को पैवेलियन भेज दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान पारस डोगरा (19 रन) और शुभम खजूरिया (16 रन) क्रीज पर मौजूद थे।
दूसरे दिन रविवार को खेल शुरू हुआ तो 72 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट शुभम खजूरिया का गिरा। फिर पारस डोगरा भी 21 रन के निजी स्कोर पर कैच थमा बैठे। इसके बाद एक छोर अब्दुल समद ने थाम लिया जबकि दूसरे पर कन्हैया वाधवान 1 रन के निजी स्कोर पर कैच हो गए।
युद्धवीर सिंह ने अब्दुल समद का साथ निभाया और 53 रन बनाए। उनके बाद आकिब नबी ने अब्दुल समद के साथ साझेदारी की और 55 रन बनाए। अब्दुल समद 10वें विकेट के तौर पर 76 रन पर आउट हुए तब तक टीम का स्कोर 282 रन पहुंच चुका था।
विज्ञापन

राजस्थान की टीम 130 रन की बढ़त उतारने मैदान में उतरी तो आकिब नबी ने किसी को टिकने ही नहीं दिया। छह ओवर में पांच रन देकर राजस्थान के पांचों विकेट उन्हीं ने झटके। पहली पारी में भी उन्होंने तीन विकेट लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें