कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में निबंध लेखन प्रतियोगिता। संवाद
कुपवाड़ा। तबिंदा मेमोरियल सोसायटी हंदवाड़ा ने राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) और शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से रविवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) हंदवाड़ा में एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 900 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को रचनात्मक अभिव्यक्ति और गंभीर चिंतन की ओर प्रोत्साहित करना था। ''पढ़ना दिमाग के लिए वही है, जो व्यायाम शरीर के लिए है'' थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रथम स्थान के लिए 30,000, द्वितीय स्थान के लिए 25,000 और तृतीय स्थान के लिए 20,000 रुपये के पुरस्कारों की घोषणा की गई है। विजेताओं के लिए सम्मान 2 नवंबर को हंदवाड़ा के पर्यावरण हॉल में किया जाएगा। संवाद