फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुलगाम में नशा तस्करी के आरोपी की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
कुलगाम में नशा तस्कर की संप​त्ति जब्त। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
कुलगाम। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी शहजाद अहमद डार निवासी वेदो मिशिपोरा की संपत्ति कुर्क की है। उसके खिलाफ कैमोह पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है। वह जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद है।
विज्ञापन


जांच के दौरान कैमोह थाना पुलिस ने पाया कि अभियुक्तों ने मादक पदार्थों की तस्करी से लगभग 36 लाख रुपये कीमत वाली अवैध संपत्ति अर्जित की। उक्त संपत्ति वेदो मिशिपोरा स्थित एक मंजिला आवासीय भवन को पुलिस दल ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कुर्क किया गया। यह कार्रवाई कुलगाम पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की अर्थव्यवस्था की जड़ों पर प्रहार करने और जिले में मादक पदार्थों के व्यापार को समर्थन देने वाले वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के निरंतर अभियान का हिस्सा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें