पोलो ग्राउंड में हॉकी मैच से पहले खिलाड़ी और आयोजक। संवाद
- पोलो ग्राउंड के एस्ट्रोटर्फ पर खेला जा रहा है गुरु हरगोबिंद साहिब हॉकी टूर्नामेंट
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। गुरु हरगोबिंद साहिब हॉकी टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का आयोजन श्रीनगर के पोलो ग्राउंड स्थित एस्ट्रो टर्फ पर किया जा रहा है। शनिवार को प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए। इन लीग मैचों में खालसा इलेवन और हरियाणा इलेवन ने बाजी मारी।
शनिवार दोपहर को पहले मैच में खालसा इलेवन ने रैनावारी स्पोर्ट्स क्लब को 5-2 से हराया। वहीं दूसरे मैच में हरियाणा इलेवन ने सिंगपोरा इलेवन को 4-0 से हराया। इससे पहले शुक्रवार को उद्घाटन के बाद सिंगपोरा इलेवन ने खेलो इंडिया सेंटर श्रीनगर की टीम को 6-0 से हराया था।
आयोजन सचिव जयपाल सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सहयोग से हॉकी जम्मू-कश्मीर के तत्वावधान में कश्मीर हॉकी अकादमी की ओर से 24 से 28 अक्तूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में कई टीमें हिस्सा ले रही हैं।