फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर पुलिस ने मां की गोद से छीन ली मासूम बच्ची

Mon, 18 May 2015 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर की पुलिस कोर्ट के आदेश पर ढाई साल की मासूम को उसकी मां के पास से बरामद कर लौट गई। पति-पत्नी में अनबन होने पर मासूम के पिता ने दो लोगों पर अपहरण का मुकदमा कायम करा दिया था। जबकि बेटी यहां मां के साथ रह रही थी। मोहल्ला फखरपुरा निवासी जुल्फिकार हैदर ने अपनी बेटी सिकंदर रहरा की शादी तीन साल पहले श्रीनगर निवासी शौकत अली के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के दो साल बाद ही ससुरालियों से अनबन होने पर वह मायके में आकर रहने लगी। सिकंदर रहरा ने यहां अपने पति व ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हर्जा-खर्चा का मुकदमा कर दिया। वहीं शौकत ने जम्मू कश्मीर के जाद्दीबल थाने में दो लोगों पर मासूम बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया था। कोर्ट ने थाना पुलिस को मासूम बेटी की बरामदगी के निर्देश दिए थे।

जानकारी जुटाकर जाद्दीबल थाने के एसआई दिलावर के नेतृत्व में महिला पुलिस आई और स्थानीय पुलिस के सहयोग से ढाई साल की अभीरा को उसकी मां के पास से बरामद कर लिया। कोर्ट के आदेश पर श्रीनगर पुलिस उसे साथ लेकर चली गई। कस्बा चौकी इंचार्ज माहिर अब्बास ने बताया कि कोर्ट व एसपी के आदेश पर श्रीनगर पुलिस मासूम को लेकर गई है। अब वहां दोनों के कोर्ट में बयान होंगे, तब फिर निर्णय होगा कि मासूम किसके साथ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें