फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर पुलिस हेडक्वार्टर सील, 24 घंटे में 314 नए संक्रमित मिले, कुल मरीजों का आंकड़ा 10827

Tue, 14 Jul 2020 01:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर पुलिस हेडक्वार्टर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के एक केपीएस अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद श्रीनगर पुलिस हेडक्वार्टर को सील कर दिया गया। पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही हेडक्वार्टर के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। दूसरी ओर प्रदेश में 24 घंटे के भीतर एक सीआरपीएफ जवान समेत आठ और लोगों की कोरोना से मौत हो गई। 55 वर्षीय जवान कुलगाम में तैनात था। वहीं 314 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें जम्मू संभाग से 89 और कश्मीर से 225 मामले शामिल हैं। इसके अलावा 116 पॉजिटिव मरीज रिकवर भी हुए। इसमें जम्मू संभाग से 53 और कश्मीर से 63 मामले शामिल हैं। 

विज्ञापन


जिला जम्मू में सोमवार को 25 संक्रमित मामले सामने आए, इनमें 15 ट्रैवलर और 10 अन्य वर्ग के लोग शामिल हैं। इसमें गोल पुली तालाब तिल्लो में गत दिवस कोरोना संक्रमण से मारे गए यूथ जिला नेकां प्रधान के संपर्क में आए उसके परिवार के सात सदस्यों के अलावा शक्तिनगर से एक अन्य दोस्त संक्रमित हुआ है। गोल पुली मामले में अन्य कई लोगों के भी संक्रमित होने की आशंका है। इसके अलावा कृषि विभाग के कर्मचारी के संपर्क में आए दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। श्रीनगर में सबसे अधिक 101 संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसी तरह बारामुला में 6, कुलगाम में 21, शोपियां में 16, अनंतनाग में 14, कुपवाड़ा में 30, पुलवामा में 6, बड़गाम में 11, बांदीपोरा में 20, उधमपुर में 1, कठुआ में 16, रामबन में 9, सांबा में 24, पुंछ में 4, डोडा में 6 और किश्तवाड़ में 4 मामले शामिल हैं। 

प्रदेश में 2234 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए गए 
जम्मू कश्मीर में सोमवार को 2234 कोरोना के संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमण, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 315386 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 38643 लोगों को घर पर क्वारंटीन, 4545 को अस्पताल में आइसोलेशन, 25 को अस्पताल में क्वारंटीन, 45093 को घर पर सर्विलांस लिया गया है। इसमें 226893 लोगों ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 459703 सैंपलों में से 448876 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल 10827 पाजिटिव मामलों में 4545 सक्रिय हैं। जिसमें 789 जम्मू संभाग और 3756 कश्मीर संभाग से हैं। अब तक जम्मू संभाग से 1526 और कश्मीर संभाग से 4569 पाजिटिव मरीज रिकवर हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें