फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मांस विक्रेता दाम बढ़ाने पर कर रहे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के मांस विक्रेताओं ने सोमवार को कहा कि वे मांस के दाम बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने सरकार व्यापार को प्रभावित करने वाले लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने में कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

विक्रेताओं का कहना है कि बाहर के राज्यों, खासकर हरियाणा से पशु लेकर आने वाले ट्रक ड्राइवरों से ट्रांजिट शुल्क के नाम पर भारी रकम वसूली जा रही है जिससे यह कारोबार लगातार घाटे का सौदा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई राहत नहीं मिली। विक्रेताओं ने सरकार की यह भी आलोचना की कि पंजाब के मुख्यमंत्री के हालिया कश्मीर दौरे के दौरान इस मुद्दे को उठाया तक नहीं गया।
उनके अनुसार लगातार यह बेपरवाही घाटी में मांस के दामों को परोक्ष रूप से बढ़ाने की मंशा को दर्शाती है। मांस विक्रेता संघ के महासचिव मेहराजुद्दीन गनई ने बताया कि मौजूदा हालात ने उन्हें कीमतें संशोधित करने पर मजबूर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें