फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सतीश शर्मा ने दिया प्रभावित परिवारों को सहायता का आश्वासन

Mon, 18 Aug 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सूचना प्रौद्योगिकी एवं परिवहन मंत्री सतीश शर्मा ने कठुआ जिले में भूस्खलन में चार लोगों की मौत और कई अन्य के घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार इस दुख की घड़ी में कठुआ के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए तत्काल बचाव, राहत और निकासी उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री ने कहा कि जोध खड्ड, जुथाना और आसपास के इलाकों में अनमोल जानमाल का नुकसान एक अपूर्णीय त्रासदी है। सरकार सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि पीड़ितों और उनके परिवारों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। मंत्री ने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने तथा चल रहे बचाव एवं राहत प्रयासों में प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें