एलजी मनोज सिन्हा से आईसीआरआईएसएटी के विशेषज्ञों ने मुलाकात की। स्रोत : पीआईबी।
श्रीनगर। आईसीआरआईएसएटी (अर्द्ध शुष्क उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान) के उप महानिदेशक डॉ. स्टैनफोर्ड ब्लेड, डॉ. डामारिस ओडेनी और डॉ. मंजूर ए डार ने रविवार को स्कास्ट के कुलपति प्रो. नजीर अहमद गनई के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। विशेषज्ञों ने उपराज्यपाल को एशिया और उप सहारा अफ्रीका के शुष्क क्षेत्रों में गरीबी, भुखमरी, कुपोषण और पर्यावरणीय क्षरण को कम करने में आईसीआरआईएसएटी के कार्यों के बारे में जानकारी दी। ब्यूरो