कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में पुलिस ने संपत्ति की जब्त। स्रोत पुलिस
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में पुलिस ने शुक्रवार को एक कुख्यात नशा तस्कर की संपत्ति कुर्क की। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गुलूरा लंगेट निवासी मोहम्मद अकबर मलिक के आवासीय मकान को एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 31/2022 के सिलसिले में जब्त किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति को मादक पदार्थों के व्यापार से अर्जित अपराध की आय के रूप में चिह्नित किया गया है और इसे विधिक प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कदम नशा तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने और उनके वित्तीय स्रोतों को खत्म करने के लिए पुलिस की सख्त प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संवाद