फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक माह में भी सुचारु नहीं हो पाया हाईवे, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- घंटों जाम में फंस रहे वाहन चालक, उधमपुर और रामबन में ज्यादा परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर हाईवे पर यातायात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहा है। करीब एक माह पहले बंद हुए हाईवे को करीब 10 दिन पहले खोला गया है लेकिन जाम की समस्या बराबर बनी हुई है। उधमपुर और रामबन में ज्यादा परेशानी सामने आ रही है। चालकों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है।
भारी बारिश और लैंड स्लाइडिंग के कारण जम्मू-कश्मीर हाईवे बंद हो गया था। इसे करीब 10 दिन पहले खोला गया है। उधमपुर के पास सड़क का करीब 300 मीटर का हिस्सा अभी तक ठीक नहीं हो पाया है। वहीं रामबन और रनसू में भी जाम की समस्या बनी हुई है। मिनटों का रास्ता घंटों में पार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर के नवाकदल निवासी मंजूर अहमद ने बताया कि दो दिन पहले वह जम्मू से कार से आए हैं। आमतौर पर 5 से 6 घंटे में पूरा होने वाला सफर बमुश्किल 12 घंटे में पूरा हो पाया। रास्ते में जाम के कारण दोगुना समय लग गया। वहीं राजबाग निवासी हरविंदर ने बताया कि वह टैक्सी चलाते हैं, जम्मू और श्रीनगर के बीच टैक्सी चलाना मुसीबत का काम हो गया है। घंटों जाम में फंसना पड़ता है। हमारा समय और पेट्रोल बर्बाद होता है। यात्री और इसमें फंसकर परेशान होते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें